स्ट्रॉबेरी नींबू पानी बनाने की आसान विधि | रास्पबेरी के फायदे |

स्ट्रॉबेरी नींबू पानी बनाने की आसान विधि | रास्पबेरी के फायदे |

रास्पबेरी के फायदे
सब्जियों के साथ-साथ फलों का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। ऐसे फलों में रास्पबेरी का नाम भी आता है। यह फल दिखने में जितना आकर्षक होता है, उससे कहीं ज्यादा गुणकारी है। माना जाता है कि यह फल हमें सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है। वहीं, अगर कोई अस्वस्थ है, तो रास्पबेरी बीमारियों के कुछ लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है।



रास्पबेरी के फायदे

रास्पबेरी एक रसदार फल होता है, जो गुलाब परिवार से संबंधित है। रास्पबेरी को रसभरी भी कहा जाता है। यह फल कई रंगों में पाया जाता है जैसे - लाल, काले व बैंगनी। यह बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिस कारण यह बहुत ही गुणकारी फल माना जाता है .बढ़ते वजन से परेशान लोग रास्पबेरी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल, रास्पबेरी कीटोन , जोकि लाल रास्पबेरी से निकाली जाती है, उसका सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है।
मधुमेह के लिए रसभरी के फायदे

मधुमेह के रोगियों को मीठा संतुलित मात्रा में या न के बराबर खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर किसी को डायबिटीज है, तो वो डॉक्टर की सलाह पर संतुलित मात्रा में रास्पबेरी का सेवन कर सकते हैं। यह फल न सिर्फ मीठा खाने की इच्छा को पूरा कर सकता है, बल्कि ब्लड ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित रखने में मदद कर डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकता है। ध्यान रहे कि इसके साथ मधुमेह के लिए दवाइयों का सेवन भी जरूरी है।

आंखों के लिए रास्पबेरी के फायदे

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी रास्पबेरी का सेवन किया जा सकता है। कई अध्ययनों के अनुसार, गहरे रंग के फल जैसे - स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और रास्पबेरी में फ्लेवोनॉइड और पॉलीफेनोलिक यौगिक के साथ-साथ कई अन्य गुण भी मौजूद हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकते हैं । हालांकि, ये किस प्रकार मदद करते हैं, इस पर अभी और मेडिकल रिसर्च किए जाने की जरूरत है।

रास्पबेरी में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर पाचन क्रिया को बढ़ावा देने का काम कर सकता है। इसलिए, स्वस्थ पाचन के लिए इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है । वहीं, जो स्वस्थ हैं, वो इसका सेवन कर अपने पाचन तंत्र को हमेशा ठीक रख सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी और नींबू पानी
गर्मियां जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं वैसे वैसे ठंडा पीने की चाह बढ़ती जा रही है। हमें गर्मी के दिनों में रोजाना खूब सारा तरल पदार्थ पीना चाहिये, जिससे हमारा शरीर हमेशा हाइड्रेट रहे।गर्मी में मेहमानों को कुछ ठंडा सर्व कर दें वो ऐसे ही खुश हो जाते हैं।गर्मियों के इस मौसम में कई तरह की ड्रिंक्स बनाई जाती हैं जो कि शरीर को ऊर्जा प्रदान करें और ठंडक प्रदान करें।

आप सभी ने नींबू पानी का स्वाद तो लिया ही होगा। पर स्ट्रॉबेरी नींबू पानी की तो अलग ही बात है। इसे न केवल बड़े बल्कि बच्चे भी पीकर खुश हो जाते है। ये हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है। अगर आप नींबू पानी सर्व करते करते बोर हो गए हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्ट्रॉबेरी नींबू पानी की रेसिपी। ये ड्रिंक टेस्टी तो है ही साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी नींबू पानी की आसान रेसिपी।

पर स्ट्रॉबेरी नींबू पानी की तो अलग ही बात है। इसे न केवल बड़े बल्कि बच्चे भी पीकर खुश हो जाते है। ये हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है। अगर आप नींबू पानी सर्व करते करते बोर हो गए हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्ट्रॉबेरी नींबू पानी की रेसिपी। ये ड्रिंक टेस्टी तो है ही साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी नींबू पानी की आसान रेसिपी।
स्ट्रॉबेरी नींबू पानी बनाने की आसान विधि

सबसे पहले ब्लैंडर में स्ट्रॉबेरीज,चीनी,पुदीने की पत्तिया, शहद और काला नमक डालकर पेस्ट तैयार कर लें।अब इसमें पानी और नींबू का रस डालकर एक बार फिर से ब्लैंडर को घुमाएं। तैयार स्ट्रॉबेरी नींबू पानी को गिलास में निकालें और इसमें क्रशड आइस और पुदीने की पत्तियों के साथ डेकोरेट करें। आपका स्ट्रॉबेरी नींबू पानी बनकर तैयार है, अपने मेहमानों को इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
स्ट्रॉबेरी नींबू पानी पीने के बहुत ही फायदे है।

नींबू और स्ट्रॉबेरी कई गुणों से भरपूर होता है। यह दांतों को स्वस्थ रखने के साथ ही बैक्टीरिया को दूर रखता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, सोडियम, कैलशियम, विटमिन बी, सी, के और ई जैसे मिनरल्स होते हैं। नींबू और स्ट्रॉबेरी में ऐंटी-कैंसरस कम्पाउंड्स भी होते हैं जो शरीर में कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post